Skip to content
-
Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Newsroom Newsroom Newsroom

Fast - First - News

Newsroom Newsroom Newsroom

Fast - First - News

  • Chhattishgarh
  • National
  • International
  • Business
  • Sports
  • Editorial
  • Travel
  • Fashion
  • Wellness
  • Beauty
  • Chhattishgarh
  • National
  • International
  • Business
  • Sports
  • Editorial
  • Travel
  • Fashion
  • Wellness
  • Beauty
Subscribe
Close

Search

Home/Chhattishgarh/विद्युत उपक्रमों की अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
Chhattishgarh

विद्युत उपक्रमों की अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

By Network7
September 6, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी 6 से 8 सितंबर तक आयोजित हो रहे विद्युत उपक्रमों के अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण बोर्ड (AIESCB) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 48 वीं अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता पॉवर कंपनी मुख्यालय स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एम एस चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्युत उपक्रमों की 09 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 सितंबर 11बजे तीनों पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशकों सर्वश्री संजीव कुमार कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में पॉवर कंपनी मुख्यालय के महिला मंडल भवन, टेबल टेनिस हॉल डंगनिया में होगा। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु ,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, कोलकाता तथा छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान एकल, युगल तथा टीम चैंपियनशिप के लिए मैच खेले जाएंगे।

Author

Network7

Follow Me
Other Articles
Previous

Chhattisgarh Forest News: हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्री केदार कश्यप

Next

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kabir Nagar, Raipur, Chhattisgarh.
PO: Tatibandh, 492099

Contact Us:
+91-7898-3901-95
newsroom@gmail.com

Copyright 2026 — Newsroom. All rights reserved. A Venture of Network7.